गाजीपुर, जून 18 -- जमानियां। वादकारी उत्थान समिति ने बुधवार को तहसील में वादकारियों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। इस दौरान समिति ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। समिति के सचिव अश्वनी राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में जुलूस निकालकर विरोध जताया और उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। मांगों में राजस्व न्यायालयों का नियमित संचालन, सुरक्षित पत्रावलियों का 14 दिन के भीतर निस्तारण तथा तहसील परिसर में पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था शामिल है। अश्वनी राय ने कहा कि वादकारियों को न्याय के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। यह भी पढ़ें- ताजपुर मांझा में बंद सहकारी समिति चालू कराने की...