वादकारियों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत
काशीपुर, जून 17 -- काशीपुर। काशीपुर में पॉक्सो कोर्ट खुलने पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। अधिवक्ताओं ने कहा कि बार एसोसिएशन काशीपुर में एनडीपीएस कोर्ट लाने के लिए भी संघर्षरत है। बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि वादकारियों को दूर जाने से राहत मिलेगी। एसोसिएशन आगे भी नई कोर्ट खुलवाने के लिए प्रयासरत रहेगी। संचालन कर रहे सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि अधिवक्ताओं के प्रयास से काशीपुर न्यायालय में पॉक्सो कोर्ट खुली है। एसोसिएशन आगे एनडीपीएस कोर्ट व अन्य कोर्ट के लिए उच्च न्यायालय से निवेदन करेगी। अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। यहां एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.