गाजीपुर, फरवरी 18 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। बार एसोसिएशन जमानियां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को बार सभागार में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि जिला न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश और महासचिव मुनेश सिंह कुशवाहा समेत सभी कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला जज ने कहा कि बार- बेंच के लिए वादकारियों का हित सर्वोपरी होना चाहिए। यह तभी संभव हो पाएगा जब बार-बेंच का बीच आपसी तालमेल होगा। अधिवक्ता वर्ग न्याय प्रक्रिया के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने बार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अमित यादव (न्यायाधिकारी, ग्राम न्यायालय जमानियां), एसडीएम ज्योति चौरसिया, उपजिलाधिकारी न्यायिक चंद्रशेखर यादव, सीओ अनि...