नवादा, मार्च 2 -- रजौली। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के चमर बिगहा गांव में रविवार को जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम समिति के तहत राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड पटना द्वारा संपोषित जलवायु परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत महिला विकास समिति रजौली द्वारा बकरी एवं मुर्गी पालन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पशु चिकित्सालय रजौली के वरीय पशु चिकित्सक डॉ. रिशु कुमार ने ट्रेनिंग दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक के द्वारा बकरी एवं मुर्गी के विभिन्न प्रजातियां के बारे में बताते हुए क्षेत्र के वातावरण के अनुकूल प्रजातियों के पालन कर अधिक से अधिक लाभ करने का सुझाव दिया। साथ ही पशुओं के उचित स्वास्थ्य हेतु पशुओं में होने वाले बीमारियों के लक्षण एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने...