अल्मोड़ा, अगस्त 5 -- गाविंद रावत, स्याल्दे। उदयपुर स्थित श्री वाणेश्वर शिव मंदिर परिसर में बुधवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक महेश जीना रहे। जीना ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। यहां ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, कुंदन लाल, वीरेंद्र रावत, तारा दत्त, भुवन गिरी, कृपाल ढौंडियाल, राकेश नाथ, हरीश मनराल, केशव गिरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...