मुजफ्फर नगर, मई 2 -- मुजफ्फरनगर। श्रीराम कालेज मुजफ्फरनगर के वाणिज्य विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्वार्थियों के सम्मान में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारम्भ द्वीप प्रज्जवलन एवं गणेश वन्दना के साथ किया गया। इस दौरान विदाई समारोह में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें नृत्य, संगीत शामिल थे। कार्यक्रम में वंश कुमार ने मिटटी की लुगाई गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात भूमिका, कीर्ति, आयुश, लवी प्रताप, आदित्य वीर, शिवम पंवार, सोनू, अंकुर दीप सीमरन जीत कौर, वंशिका शर्मा, पलक, श्रुति ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी। य...