नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से बीकॉम, बीकॉम (ऑनर्स) एवं एमकॉम सम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी विद्यार्थी 4 अप्रैल तक अपने विभाग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी के अनुसार, प्रवेश के समय छात्रों को अपने विषम सेमेस्टर की अंकतालिका की प्रतिलिपि साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रवेश न लेने वाले छात्र-छात्राओं की जिम्मेदारी स्वयं उनकी होगी तथा इसके लिए विभाग उत्तरदायी नहीं रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.