कानपुर, जुलाई 18 -- कानपुर। एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इन्दिरा नगर में वैश्विक करियर अवसरों से परिचित कराने के लिए शनिवार को कक्षा 11 एवं 12 के वाणिज्य वर्ग के छात्रों के लिए वर्कशाप आयोजित की। मुख्य वक्ता सीए अनु अग्रवाल और करन सेठ ने वाणिज्य क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, चार्टर्ड एकाउण्टेंसी तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एसीसीए (यूके) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यहां मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक, उप प्रधानाचार्या उमा निगम और बृजेन्द्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...