भदोही, जून 25 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर डी श्रेणी में शामिल कर-करेत्तर, लंबित रिट याचिकाओं, राजस्व कार्यों एवं राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक गुरुवार को अधिकारियों संग लिए। विभिन्न विभागों के प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति को प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने को निर्देशित किए। इस दौरान राजस्व वसूली की समीक्षा में परिवहन, आबकारी, राजस्व, नगर निकाय एवं खनन विभागों को अभियान चलाकर लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने को निर्देशित किए। वाणिज्य कर विभाग की वसूली लक्ष्य से करीब 40 प्रतिशत कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाए। समस्त तहसीलदारों को निर्देशित किए कि वह अमीनवार राजस्व वसूली की साप्ताहिक ...