मिर्जापुर, मार्च 8 -- मिर्जापुर। होली सात दिन के अवकाश के बाद शनिवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल वाणिज्य एवं इंटरमीडिएट के छात्रों के व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं पुन: प्रारंभ हो गईं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित प्रथम पाली की परीक्षा में 39 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 921 रही। जिनमें 882 परीक्षार्थियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने विषयों की परीक्षा की परीक्षा दी। इससे पहले केंद्र पर पहुंने पर छात्रों की गहन तलाशी लेने के बाद केंद्र अंदर प्रवेश दिया गया। जीआईसी स्थित जिला कंट्रोल रूम और लखनऊ के राज्य कंट्रोल रूम से परीक्षा की मानिटरिंग की गई। सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा में हाईस्कूल वाणिज्य विषय में पंजीकृत छात्रों की संख्या 241 थी। जिनमें 230 उपस्...