फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- फरीदाबाद(धनंजय चौहान)। शहर में रसोई गैस को लेकर हालात इन दिनों चिंताजनक बने हुए हैं। वाणिज्यिक (कमर्शियल) सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति न होने के कारण दुकानदारों को घरेलू गैस सिलेंडर खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। खासकर स्ट्रीट फूड और छोटे होटल-ढाबा संचालकों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। हरियाणा सरकार के मंत्री कई बार वाणिज्यिक सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु करने की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात में अभी तक खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। शहर में 45 गैस एजेंसियों है। एक महीने पहले एजेंसियों के माध्यम से रोजाना करीब 25 हजार वाणिज्यिक सिलेंडर बेचे जाते थे। अमेरिका-ईरान युद्ध से उपजे हालात के बाद वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति सरकार की तरफ से बंद कर दी गई। होटल-रेस्तरां आदि पर वाणिज्यिक सिलेंडर की रोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.