वाराणसी, फरवरी 14 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वाणिज्यिक वाहनों पर एकमुश्त टैक्स की व्यवस्था का विरोध शुरू हो गया है। बनारस टूरिज्म एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित पीसीएफ प्लाजा परिसर में ट्रांसपोर्टरों, ट्रैवल एजेंटों ने प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि परिवहन विभाग वाणिज्यिक वाहनों पर अब तक तीन माह पर टैक्स वसूलता था। लेकिन 30 जनवरी से 15 वर्षों का टैक्स एकसाथ वसूला जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुराने वाहनों पर भी प्रावधान लागू होने पर इसे तत्काल वापस लेने की मांग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने कहा कि इस प्रावधान से ट्रांसपोर्टरों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। यदि इसे सरकार ने वापस नहीं लिया तो कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। बड़ी मुश्किल यह कि पुराने वाहनों पर सरकार ने पहले टैक्स ले लिया है, उस राशि...