नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल का असर भारत में देखने को मिल रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार को वाणिज्यिक और पांच किलो के छोटे एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए। इसके अलावा प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के साथ ही विमान ईंधन की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर देखने को मिलेगा। कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर (होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला) की कीमत 195.50 रुपये बढ़ा दी गई है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को इसकी कीमत 114.5 रुपये बढ़ाई गई थी। वहीं, पांच किलो के छोटे सिलेंडर के दाम 51 रुपये बढ़ाए गए हैं।घरेलू उपभोक्ताओं को राहतहालांकि, घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्...