वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 192 रुपये घटी
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गई है। वहीं, विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानक दरों के रुख को देखते हुए किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों से मिली सूचना के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम का वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर अब 2,930 रुपये के बजाय 2,738 रुपये का मिलेगा। वहीं, एटीएफ की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 115 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत 942 रुपये प्रति सिलेंडर बनी हुई है। यह भी पढ़ें- जयपुर में आज से बदल गई LPG की कीमत, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे पेट्रोल औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.