वाणिज्यकर सहायक आयुक्त बन गांव पहुंचने पर आशीष का स्वागत
मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- पड़री। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर आशीष कुमार उपाध्याय के वाणिज्य कर (कमर्शियल टैक्स) विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनने के बाद पहाड़ी ब्लाक के पहली बार पैतृक गांव जद्दूपुर पहुंचने ग्रामीणों ने शनिवार को उनको माला पहना कर ढोल-नगाड़े की धुन पर स्वागत किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव ही नहीं क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूरे गांव में जश्न का माहौल है। आईआईटीयन आशीष जैसे ही अपने गांव जददुपुर में कदम रखा जगह-जगह लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। आशीष की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय लहौरा से हुई। निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर होने के बावजूद कुछ अलग करने का जज्बा दिल में लिए प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी शुरू की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता को दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.