पटना, अप्रैल 2 -- वित्त एवं वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट व अन्य स्रोतों से रिकॉर्ड 43,324 करोड़ राजस्व संग्रह किया है। जीएसटी संग्रह में बिहार बड़े राज्यों में चौथे स्थान पर रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में जीएसटी संग्रह 9.20 प्रतिशत अधिक है। गुरुवार को कर भवन में प्रेसवार्ता में उन्होंने राजस्व संग्रह की उपलब्धियों की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में 43,324.79 करोड़ रुपये का संग्रह किया है, जो पिछले वर्ष से 4.09 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 41,623.96 करोड़ का संग्रह किया था। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी और विधानसभा चुनाव के बावजूद रिकॉर्ड राजस्व संग्रह के मामले में विभाग ने सराहनीय काम किया है। सिर्फ मार्च 2024-25 की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.