मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। वाणिज्यकर विभाग ने बिल लिए बिना लाखों का सामना लेकर जा रहे सात मालवाहक वाहन को जब्त किया है। वाणिज्यकर विभाग की टीम ने सकरी से जयनगर के बीच यह कार्रवाई की। कर चोरी रोकने के उद्देश्य से विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। मधुबनी अंचल के राज्य कर संयुक्त आयुक्त प्रेमचंद भारती ने कहा कि राजस्व संग्रह अवधि में कर चोरी पर अंकुश लगाने और प्रवर्तन तंत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाणिज्य कर विभाग की टीम ने शनिवार और रविवार को मधुबनी एवं जयनगर के बीच सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीमेंट, प्लास्टिक स्क्रैप एवं प्लाईवुड फर्नीचर ले जा रहे सात वाहनों को जीएसटी नियमों का अनुपालन नहीं करने और दस्तावेजों में पाई गई अनियमितताओं के आधार पर जब्त किया गया। जांच एवं आकलन की कार्रवाई जारी है। राज्य कर संय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.