कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। कानपुर दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के क्रिकेटर तनवीर अहमद वाडेकर ट्रॉफी में सेंट्रल जोन से खेलेंगे। दिव्यांगता को अपना हथियार बना रहे तनवीर एक से चार अप्रैल के बीच मुंबई में होने वाली चैम्पियनशिप का हिस्सा बनेंगे। कानपुर दिव्यांग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल यादव ने बताया कि तनवीर वर्ष 1995 में उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम में मोहम्मद कैफ के साथ खेल चुके हैं। वर्ष 2001 में दुर्घटना में तनवीर दिव्यांग हो गए। मजबूत आत्मबल के बदौलत तनवीर ने बतौर ऑलराउंडर क्रिकेट के मैदान में वापसी की और पैरा क्रिकेट में पहचान बनाई। तनवीर अहमद के चयन पर शहर के क्रिकेट प्रेमियों ने जाजमऊ स्थित उनके आवास पर पहुंच कर परिवार के सदस्यों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...