वाड़ी परियोजना के तहत कटीया में लगा स्वास्थ्य शिविर
गुमला, जून 17 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विकास भारती बिशुनपुर द्वारा संचालित नाबार्ड वाड़ी परियोजना के तहत मंगलवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती कटीया में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उनके घर के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों,महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों ने भाग लिया। चिकित्सकों की टीम ने सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। जांच के उपरांत डॉक्टरों की पर्ची के आधार पर मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, शुद्ध पेयजल के उपयोग तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.