वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अब आमलोग पुलिस के आला अधिकारियों तक अपराध से जुड़ी घटनाओं की सूचना, फोटो-वीडियो व्हाट्सऐप पर भेज सकेंगे। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बुधवार को विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कैंप कार्यालय पर बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने उद्यमियों के लिए एक अलग व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का भी निर्देश दिया। इस पर कोई भी नागरिक गलत दिशा में वाहन चलाने समेत विभिन्न घटनाओं का वीडियो साझा कर सकेगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जमीन, फ्लैट, धनराशि की ठगी होने जैसे अपराध के आरोपी के खिलाफ निश्चित रूप से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उद्यमियों ने चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र समेत शहरभर में अवैध पार्किंग, अवांछनीय तत्वों की गतिविधियों...