फिरोजाबाद, मार्च 21 -- एक युवक की बेटी की शादी का फर्जी मैसेज तैयार किया और एपीके फाइल बनाकर युवक के रिश्तेदारों, मिलने वालों के पास मैसेज भेज दिया। पहले बेटी के पिता का मोबाइल हैक किया था। एक एक करके मिलने वाले और रिश्तेदारों के मोबाइल हैक होते गए। । आर्य नगर गली नम्बर 12 निवासी राजेश शर्मा की बेटी का शादी का कार्ड भेजने का मैसेज तैयार किया। सबसे पहले हैकर ने युवती के पिता के मोबाइल को हैक किया और फिर उस मोबाइल में दर्ज रिश्तेदारों और मिलने वालों के नम्बरों पर धड़ाधड़ मैसेज भेजे गए। क्योंकि युवक की बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं तो लोगों को लगा कि उन्होंने यह मैसेज शादी में निमंत्रण देने के लिए भेजा गया है और खोलना शुरू कर दिया।हैकर ने लिखा कि बेटी की शादी में जरूर आना है और 28 मार्च की शादी होने की बात लिखते हुए एपीके फाइल को भी अ...