बांदा, मार्च 17 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।मांग पत्र में बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. गोपीनाथ दनादन कल्पवृक्ष वाटिका के अंदर लागे नीम वृक्ष से वाटिका के अंदर गंदगी है। कल्पवृक्ष भी प्रभावित हो रहा है। कल्पवृक्ष की सुरक्षा को नीम को हटाकर उसके स्थान पर चांदनी या गुड़हल का वृक्ष लगाया जाए। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी एवं नाजिर कलेक्ट्रेट को निर्देशित किया जाए। जिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...