मधुबनी, अप्रैल 22 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। वाटसन प्लस टू उवि के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामकृष्ण मिश्रा का निधन हो गया। उनके निधन पर वाटसन स्कूल के सभी शिक्षक व कर्मी द्वारा स्व मिश्रा की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन धारण किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। वाटसन उच्च विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापक रामकृष्ण मिश्रा का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे विद्यालय में वर्ष 2015 से वर्ष 2021 तक प्रधानाध्यापक रहे थे। वे काफी मिलनसार स्वभाव के थे। मौके पर औजैर अहमद व अन्य थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.