गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता रामगढ़ताल क्षेत्र में वाटर बाड़ी पर निर्माणधीन डबल लेन पुल अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लगभग 14.32 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 112 मीटर लंबा इस पुल के मई माह में लोकार्पण की तैयारी है। यह भी पढ़ें- वाटर-बॉडी के पुल का मई में लोकार्पण की तैयारीपुल का निर्माण पूरा कर एप्रोच रोड तैयार कर ली गई है। लाइटें भी लगाई जा चुकी है। पाथवे का कुछ काम शेष है जिसे इस सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा। यह पुल योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पीछे स्थित कार्पोरेट पार्क को गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के पास वाली सड़क से जोड़ेगा। इसके बन जाने से तारामंडल क्षेत्र के दो हिस्से सीधे आपस में जुड़ जाएंगे। वाटर बाडी के ऊपर से गुजरते समय यह पुल लोगों को स्काई वाक जैसा अनुभव देगा। यह भी पढ़ें- पंडित गोविंद वल्लभ पंत पार...