वाटर पोलो में कैफी अनीस की टीम बनी विजेता
हल्द्वानी, अप्रैल 26 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के तरणताल (स्विमिंग पूल) में रविवार को मैत्री वाटर पोलो मैच आयोजित किया गया। इस मुकाबले में टीम कैफी अनीस ने टीम अशोक को पराजित किया। कैफी अनीस की टीम ने पानी के भीतर अपनी बेहतरीन रणनीति और आक्रामक प्रदर्शन से बढ़त बनाए रखी। दूसरी ओर अशोक की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया, लेकिन कैफी अनस की टीम के तालमेल के सामने वे टिक नहीं पाए। कैफी अनस की टीम ने 12-2 के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर कोच पूनम सिरोला, दीप हर्ष नेगी, कैफी अनीस, विहान सिरौला, दीपक जोशी, रोहित माजिला, तरूण प्रकाश टाकुली, सोनू रावत, संतोषी उपाध्याय, पंकज आर्या, सूरज गोलदार, भगवत दसौनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खेल अनुशासन, भाईचारे और सहयोग का प्रतीक
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.