बोकारो, मई 28 -- वाटर पार्क का लुफ्त लेने आए लड़कियों के साथ मारपीट का एक वीडियो गुरुवार को तेजी से सोशल नेटवर्क पर वायरल हुआ, बताया गया कि घटना पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के आमतल स्थित वाटर पार्क की है। मामला पुलिस के संज्ञान में गया तो प्रारंभिक जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि वीडियो तो सही है, पर घटनाक्रम पूरा है। वीडियो सामने आने के बाद वाटर पार्क के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। इसे देखते हुए सीएसपी वेदांत शंकर ने स्थानीय थाना प्रभारी रवि कुमार को वाटर पार्क के सुरक्षा का ऑडिट कर प्रबंधक को आवश्यक गाइडलाइन जारी करने का निर्देश दिया है, ताकि दूर दराज से वाटर पार्क का लुफ्त उठाने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और वह भयमुक्त वातावरण में मनोरंजन कर सकें। यह भी पढ़ें- नहाने के दौरान युवक से हुआ विवाद, बाहर निकल...