भागलपुर, मई 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को पकड़कर थाने ले आई। मुंगेर से पहुंचे एक पक्ष के लोगों का कहना था कि वह पत्नी के साथ वाटर पार्क में घूमने आए थे और यहां तीन युवकों ने छेड़खानी करने की कोशिश की। जब विरोध किया तो तीनों युवकों ने मारपीट की। वहीं मारपीट के आरोपी तीनों युवकों ने पुलिस के समक्ष ऐसी किसी बात से इनकार किया। पुलिस ने इस मामले में दोनों से अलग-अलग पूछताछ की। यह भी पढ़ें- पुलिस चौकी पर किन्नरों का हंगामा हालांकि देर शाम प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यख सायम रजा ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...