कानपुर, जनवरी 16 -- - तीन दिन पहले बहनों की मां ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट कानपुर दक्षिण, संवाददाता। नौबस्ता हंसपुरम स्थित वाटर पार्क में बहनों से छेड़छाड़ करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक कर पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया, इसके बाद गिरफ्तारी की गई। हालांकि पुलिस के मुताबिक, जांच में छेड़छाड़ नहीं बल्कि लड़कियों के पास बॉल जाने के बाद विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान किया है। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को तौधकपुर निवासी महिला ने आरोप लगाया था कि उनकी 19 वर्षीय और 14 वर्षीय बेटियां पांच छोटे भाई-बहनों के साथ वाटर पार्क घूमने गईं थीं। आठ-10 दस लड़के पार्क में झुंड बनाकर बैठ थे। युवक बेटियों देखकर फब्तियां कसने लगे। पीछा करने का बेटियों ने विर...