नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में मंगलवार दोपहर नहाते समय युवक की तबीयत खराब होने के बाद उसकी मौत हो गई। युवक अपने परिजनों के साथ ग्रेटर नोएडा से आया था। घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस जांच कर रही है। परिजनों ने देर रात तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी। पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के पटेल न्यू टाउन निवासी 21 वर्षीय द्रोण शर्मा स्नातक का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर अपने परिवार के साथ सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क आया था। द्रोण और परिवार के लोग वाटर पार्क में नहा रहे थे। पूल में नहाते समय द्रोण की तबीयत खराब हो गई। वह पूल से बाहर निकल कर बैठ गया। इसके बाद परिजनों ने पूल से बाहर निकलने का कारण पूछा तो उसने बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही। इसके बाद तुरंत ही वाटर पार्क के स्टाफ को बताया गया और स्टाफ और परिवार...