नोएडा, अप्रैल 28 -- नोएडा के सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क में मंगलवार दोपहर नहाते समय एक युवक की तबियत खराब होने के बाद मौत हो गई। युवक अपने परिजन के साथ ग्रेटर नोएडा से नोएडा आया था। घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस जांच कर रही है। परिजन ने देर रात तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के पटेल न्यू टाउन निवासी 21 वर्षीय द्रोण शर्मा स्नातक का छात्र था। मंगलवार दोपहर अपने परिवार के साथ सेक्टर-38ए स्थित वाटर पार्क आया था। द्रोण व परिवार के लोग वाटर पार्क में नहा रहे थे। पूल में नहाते समय द्रोण की तबीयत खराब हो गई, तब वह पूल से बाहर निकल कर बैठ गया। इसके बाद घर के लोगों ने पूल से बाहर निकलने का कारण पूछा तो बताया कि तबीयत ठीक नहीं लग रही है। इसके बाद तुरंत ही वाटर पार्क के स्टाफ को बताया गया और स्टाफ व परिवार के लोग ए...