अलापुर (बदायूं) संवाददाता, मई 25 -- UP News: यूपी के बदायूं में निर्माणाधीन वाटर पार्क में नहाने के दौरान डूबने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा अपने चाचा के साथ निर्माणाधीन वाटर पार्क पर आया था। मौत के बाद बच्चे को शव को सुपुर्द-ए-खाक भी कर दिया गया। मासूम के पिता की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच के लिए समिति बना दी। समिति के निरीक्षण में बच्चे के शव को भी कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने वाटरपार्क को सील कर मालिक और केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में लापरवाही पर अलापुर थाना प्रभारी व हल्का प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने को एसपी सिटी ने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव भसराला निवासी जफर का सात वर्षीय बेट...