वाटर पार्क की जमीन को ट्रैक्टर से हांकने वाले राजद सांसद सुधाकर सिंह पर केस, जमाबंदी रद्द होने से भड़के किसान
एक संवाददाता, जुलाई 4 -- बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पीपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क की जमीन को ट्रैक्टर से हांकने वाले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद सुधाकर सिंह के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। पीपराकोठी में नेशनल हाईवे के किनारे जिस जमीन पर वाटर पार्क बनाया जा रहा है, उस पर विवाद चल रहा है। स्थानीय किसान इसे पुश्तैनी भूमि बता रहे हैं, जबकि प्रशासन सरकारी गैरमजरुआ जमीन होने का दावा कर रहा है। शुक्रवार को किसानों ने वाटर पार्क की जमीन और अचंल कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व सुधाकर सिंह ने किया। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर विवादित जमीन को जोत दिया। सुधाकर सिंह राजद के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं और बक्सर से लोकसभा सांसद हैं। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य के दौरान आरजेडी सांस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.