पाकुड़, मार्च 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। ​त्योहार के उत्साह के बीच अपनी छुट्टियों का आनंद लेने पहुंचे लोगों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। वाटर पार्क के टिकट काउंटर पर इंतजार कर रहे सैकड़ों सैलानी उस समय मायूस हो गए जब उन्हें पार्क बंद होने की सूचना मिली। दूर-दराज से आए परिवारों और युवाओं को बिना मनोरंजन के ही वापस लौटना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, इस वाटर पार्क की शुरुआत बीते 18 मार्च को आनन-फानन में की गई थी। जांच में पाया गया कि संचालक संजय कुमार द्वारा संचालन के लिए आवश्यक अनिवार्य लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। झारखंड टूरिस्ट ट्रेड रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन नहीं करना और बिना एनओसी के पार्क खोलना नियमों का सीधा उल्लंघन है। प्रशासन ने संचालक को निर्देश दिया है कि सभी कानूनी औपचारिकताओं और तकनीकी स...