वाटर पंप में उतरा करंट, राजगीर की मौत
आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौवरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव में मंगलवार की शाम वाटर पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई। पानी लेते समय वे करंट की चपेट में आ गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। महराजगंज थाना क्षेत्र के नौवरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव निवासी 50 वर्षीय एकादशी मौर्य राजगीर का काम करते थे। उनके हैंडपंप में वाटर पंप लगा है। मंगलवार की शाम काम खत्म होने के बाद वह घर पहुंचे। शाम करीब सात बजे वह पाने लेने के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- पंप में उतरे करंट ने ली अधेड़ की जान उन्होंने वाटर पंप चालू किया। उसमें करंट उतर रहा था। संपर्क में आने के कारण वह झटका खाकर गिर गए। जानकारी होने पर परिवार के लोग बचाव के लिए पहुंचे। आननफानन में उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.