आदित्यपुर, मई 18 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की बैठक बीते शनिवार को रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में अध्यक्ष डीएन ओझा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए राज्य में जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। बैठक में आदित्यपुर-कंदरा सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता जताई गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि पटेल चौक के पास बेतरतीब तरीके से टेंपो खड़े रहने से प्रतिदिन जाम और विवाद की स्थिति बनती है। सड़क के सर्विस लेन और फुटपाथ को चलने योग्य बनाने की मांग करते हुए डीसी और एसपी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- 30 एमएलडी क्षमता का जल शोध प्लांट तैयार लेकिन अब भी केवल पाँच छह हज़ार घरों को मिल रहा पानी, 22 हज़ार मकान को मिलना है पानी पेयजल व्यवस्था को लेकर जिं...