कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को हैकर्स से सुरक्षित रखने की तकनीक विकसित करने वाली शैडो बाइट टीम समाधान ट्रैक में विजेता बनी। आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे के छात्र आशीष बाजपेई, पंकज कुमार व सुबोध कुमार ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया, जो वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के समान एक मिरर की तरह दिखता है। इससे हैकर्स के होने वाले अटैक प्लांट के बजाए मिरर पर पड़ते हैं। जो न सिर्फ अटैक की जानकारी देता है बल्कि पूरे प्लांट को सुरक्षित रखेगा। टीम को तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। आईआईटी कानपुर के सी3आई हब की ओर से हैक आईआईटीके 2026 के ग्रैंड फिनाले का समापन हुआ। दो दिन तक चले हैकाथॉन का मुख्य विषय क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की साइबर सुरक्षा रहा। प्रतियोगिता को दो चरणों में हुई। पहला समाधान ट्रैक और दूसरा कैप्चर द फ्लैग ट्रैक रहा...