गंगापार, जुलाई 29 -- एसडीएम मेजा के निर्देश पर तीसरी बार पहुंचे नायब तहसीलदार ने जल जीवन मिशन के तहत निर्मित हो रहे वाटर ट्रींटमेंट प्लांट के लिए जमीन की नापजोख करवाई। राजस्वकर्मी के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि जमीन का निराकरण करने के लिए सबसे पहले वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जगह कितनी है, इसकी नाप की गई है। इसके बाद जमीन कम पड़ने पर पास की जमीन ली जाएगी। बताया कि डीएम के निर्देश पर एसडीएम मेजा ने टीम गठित कर रखी है, जिसमें राजस्व निरीक्षक राजेन्द्र शर्मा, लेखपाल अजय भारतीया, कुलदीप यादव, घनश्याम तिवारी, धवल पांडेय, अमरनाथ, छेदीलाल, पंकज यादव, मलखान सिंह टीम में शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित रहे पूर्व प्रधान सिंगारी देवी के प्रतिनिधि बेचन निषाद ने बताया कि 19 जुलाई 2023 से वाटर ट्रीटमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है, अभी तक 70 फीसदी का...