गोड्डा, जून 17 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि। शहर के शिवपुर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे दो पंपों में से एक पंप के खराब हो जाने से शहर की करीब आधी आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

जल संकट की स्थिति सोमवार को पंप में आई तकनीकी खराबी के कारण कई वार्डों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जबकि मंगलवार को स्थिति और गंभीर हो गई जब प्रभावित क्षेत्रों में एक बूंद पानी भी नहीं पहुंच सका। वार्ड संख्या 4, 7, 13, 14, 15 और 20 समेत कई इलाकों में जलापूर्ति बंद होने से परेशानी हो रही है। वार्ड 20 के पार्षद प्रतिनिधि मो. सादिक हुसैन ने बताया कि पूरे क्षेत्र में पानी के लिए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरेलू कार्यों से लेकर पेयजल तक की समस्या उत्पन्न हो गई ह...