शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- तिलहर। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार की दोपहर नगर में अमृत-2 योजना का निरीक्षण किया। 25 मिनट के निरीक्षण में उन्हें कई कमियां मिली जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने हॉकी मैदान पहुंच कर अमृत 2.0 योजना के तहत बनाए गए 40 हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टैंक के प्लास्टर की गुणवत्ता खराब मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही कई माह बीतने के बावजूद तीनों वाटर टैंक चालू न किए जाने, जल निगम के एक्सईएन मोहम्मद अयाज और ईओ सत्येंद्र प्रकाश गैर हाजिर मिलने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। बता दें लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से नगर के हॉकी मैदान, राजनपुर रोड और तहसील रोड पर तीन वाटर टैंक बनाए गए हैं, जिनकी समयसीमा 31 मार्च 2026 थी, जिसे अब बढ़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.