सोनभद्र, जून 23 -- शक्तिनगर।बीते दिनों एनसीएल खड़िया खदान ओबी पार्किंग में खड़े वॉटर टैंकर से बैटरी चोरी के मामले में तारापुर खड़िया निवासी आकाश कुमार बियार पुत्र राजबली बियार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मां ज्वालामुखी रोड से हेलीपैड जाने वाले मार्ग पर कोटा बस्ती रोड की तरफ मोबाइल टावर के पास झाड़ी से बैटरी बरामद की गई है। बताया कि आरोपी युवक आकाश कुमार बियार के खिलाफ शक्ति नगर थाने में दो मुकदमा पहले से पंजीकृत है। यह भी पढ़ें- वाहन चोरी का खुलासा, दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी गिरफ्ता यह भी पढ़ें- चोरी की बैट्री के साथ चोर गिरफ्तार यह भी पढ़ें- वाहन और मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...