वाटर कूलर लगाने की मांग नहीं सुन रहे पदाधिकारी
लखीसराय, मार्च 31 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के एक युवा सम्राट राजा समेत अन्य खिलाड़ियों की प्रखंड कार्यालय के मैदान में वाटर कूलर लगाने की मांग अब तक उपेक्षित पड़ी हुई है। युवक ने बताया कि शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए नगर परिषद सभापति , वार्ड पार्षद , उपसभापति , डीएम आदि को आवेदन पत्र दिया जा चुका है। प्रखंड कार्यालय के मैदान में वाटर कूलर की मांग पर केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। खिलाड़ियों और अन्य लोगों को इसके लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मी बढ़ती जा रही है। कम से कम शीतल पेयजल की व्यवस्था मैदान में होनी चाहिए ताकि यहां आने वाले युवक, खिलाड़ी व अन्य लोग अपनी प्यास इस गर्मी में बुझा सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.