कन्नौज, मार्च 26 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। ग्राम सराय प्रयाग स्थित एक मंदिर के समीप वाटर कूलर लगाए जाने के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। कुछ लोगों ने एक महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।घटना के संबंध में ग्राम सराय प्रयाग निवासी रामदेवी पत्नी धर्म विजय ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि बुधवार को वह अपने गांव सराय प्रयाग स्थित घर पर आई थी। उसकी व पारिवारिकजनों की सराय प्रयाग स्थित शिव मंदिर के पीछे जमीन खाली पड़ी है। जिस पर मेला आदि लगता है। जब वह मंदिर के पास गई तो वहां पर मंदिर के बगल में ही वाटर कूलर पीछे की साइड लगा हुआ था। उसने वहां पर मौजूद लोगों से पूछा कि यह किसने लगवाया। तो लोगों द्वारा ज्ञात हुआ कि यह राजीव कटियार ने लगवाया है। जब राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.