वाटर कूलर लगने से मिलेगी शीतल जल
उरई, मई 14 -- उरई। संवाददाता 15वां वित्त योजना के अंतर्गत सोलर वाटर कूलर डीवीसी डिग्री कॉलेज के सामने वार्ड नंबर 5 रामनगर उत्तरी में बोरिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। गुरुवार को उद्घाटन दयानंद वैदिक महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय व सभासद प्रतिनिधि राहुल श्रीवास्तव एडवोकेट ने पूजा अर्चना के साथ कर किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय के बाहर अजनारी रोड पर आम जनमानस को शीतल जल मिलेगा। आस पास के दुकानदारों को भी राहत होगी। दरअसल कालेज के अलावा विभिन्न भर्ती की परीक्षा होती रहती हैं, ऐसे में वाटर कूलर लगने की वजह से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.