बागपत, फरवरी 25 -- ग्राम पंचायतों में वाटर कूलरों का भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है। ऐसा ही खेल बागपत नगर पालिका में भी देखने को मिला है। सिसाना रोड पर रविदास मंदिर के पास लगा वाटर कूलर का हाल यह है कि इसके खाली बॉक्स में लकड़ियां भरी हुई है। अधिकारियों का यहां से आना-जाना लगा रहता है, फिर भी सभी ने आंखें मूंदी है। गर्मी के मौसम में शहर के लोगों के लिए और सार्वजनिक स्थलों पर नगर पालिका की ओर से ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाए थे। अब वाटर कूलरों की हालत खराब है। कहीं टंकियां टूटी पड़ी है तो किसी में पाइप नहीं है। सबसे गजब नजारा सिसाना रोड पर रविदास मंदिर के पास का है। यहां वाटर कूलर में पानी का तो कोई इंतजाम नहीं है, लेकिन लोगों ने अपनी सूखी लकड़ियां इनमें भर दी है। राह चलते लोगों इसके फोटो खींच रहे है और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.