वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से रिक्शा चालक की मौत
हरदोई, जून 30 -- संडीला। नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में करंट उतरने से मंगलवार सुबह एक रिक्शा चालक की मौत हो गई। कस्बे के मोहल्ला मलकाना पुरानी तहसील निवासी इसरार (65) मंगलवार सुबह मोहल्ले में लगे नगर पालिका के वाटर कूलर से पानी भरने गए थे। इसी दौरान वाटर कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि इसरार रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन बच्चे हैं। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि परिजनों ने किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इनकार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.