शाहजहांपुर, जून 15 -- बंडा। कस्बा बंडा में सार्वजनिक स्थान पर लगे वाटर कूलर में करंट उतरने से एक युवक झुलस गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह युवक को करंट से अलग किया और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। घटना रविवार की है। गांव पडरी किशनपुर निवासी सौरव वर्मा कस्बे के बंडा-बिलसंडा रोड स्थित शिव मंदिर के सामने लगे वाटर कूलर पर पानी पीने गए थे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने वाटर कूलर को छुआ, उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। युवक को तड़पता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराकर उसे छुड़ाया। बाद में परिजन उसे बंडा के एक निजी अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- वाटर कूलर में उतरा करंट, पानी पीने गया युवक झुलसाघटनास्थल की स्थिति बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले नगर पंचायत की ...