वाटर कूलर चालू न होने पर भड़का किसान यूनियन
गोंडा, मई 16 -- करनैलगंज, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने तहसील परिसर में बंद पड़े वाटर कूलर प्लांट को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नेहा मिश्रा को सौंपकर ईओ को निलंबित करने और वाटर कूलर तत्काल चालू कराने की मांग की। भाकियू के राष्ट्रीय महामंत्री प्रताप बली सिंह ने बताया कि करीब छह माह पहले तहसील परिसर में आम लोगों और फरियादियों के लिए वाटर कूलर प्लांट लगाया गया था, लेकिन अब तक उसे चालू नहीं कराया गया। भीषण गर्मी में तहसील आने वाले लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी समाधान दिवस में इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विरोध के बाद एसडीएम ने ईओ को बुलाकर दो दिन में वाटर कूलर चालू कराने के निर्दे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.