औरैया, जून 18 -- भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत जमौली में लाखों रुपये की लागत से स्थापित वाटर कूलर पिछले लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों और राहगीरों को भीषण गर्मी में ठंडे पेयजल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्थानीय लोगों ने वाटर कूलर को शीघ्र दुरुस्त कर संचालित कराने की मांग की है। ग्राम पंचायत जमौली में बाबा ब्रह्मदेव मंदिर के पास वर्ष 2023 में ग्रामीणों और राहगीरों की सुविधा के लिए वाटर कूलर स्थापित कराया गया था। यह भी पढ़ें- बसंतपुर में प्याऊ बनी शोभा की वस्तुवाटर कूलर की स्थिति कंचौसी-ककोर मार्ग पर स्थित होने के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। इसी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज भी स्थित है, जिससे क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। इसके बावजूद वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा होने क...