आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़,संवाददाता। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच जिले के 16 नगर निकायों में खराब पड़े वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीनों के मामले को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी नगर निकायों के ईओ और चेयरमैन को तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। जिले की तीन नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में करीब 100 से अधिक वाटर कूलर, आरओ और वाटर वेंडिंग मशीन खराब होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर नगरवासियों ने आवाज उठाई, जिसके बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि खराब उपकरणों की मरम्मत कर उन्हें शीघ्र चालू कराया जाए। डीएम के सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.