सुल्तानपुर, मई 19 -- सुलतानपुर। नगर पालिका परिषद ने भीषण गर्मी व हीटवेव को लेकर जनमानस व राहगीरों की पेयजल व्यवस्था के लिए आरओ युक्त वाटर कूलर विभिन्न स्थलों पर लगाने का फैसला किया है। पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को चौक में लगे वाटर कूलर का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा गर्मी व लू-हीटवेव के प्रकोप से बचाव हेतु राहगीरों व आमजनमानस के लिए पयागीपुर चौराहा, पर्यावरण पार्क, शाहगंज चौराहा नगर पालिका गेट, जिला अस्पताल परिसर में, कलेक्ट्रेट परिसर में, तहसील कार्यालय शौचालय के पास, विवेक नगर चौराहा पर, दीवानी न्यायालय परिसर में वाटर कूलर संयंत्र लगवाया गया था। इसके अलावा छायादार शेड के जरिए मुफ्त प्याऊ की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में प्याऊ खराब, कैसे बुझे लोगों की प्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...